नंदप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के बगड़ चौराहे के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय साहिल बाबा, निवासी जिला करनाल (हरियाणा), गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, साहिल बाबा हेमकुंड साहिब यात्रा से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पंजाब नंबर PB46AN9223 बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन के माध्यम से तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।








