Home एक नज़र में जिला कारागार पुरसाड़ी में मातृशक्ति/दुर्गावाहिनी ने बांधा रक्षा सूत्र

जिला कारागार पुरसाड़ी में मातृशक्ति/दुर्गावाहिनी ने बांधा रक्षा सूत्र

30
0

गोपेश्वर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से जिला कारागार पुरसाड़ी में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनों ने जिला कारागार के कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आपसी स्नेह का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष तुलसी भट्ट, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पूजा राणा, मोनिका और दीप्ति कोठियाल मौजूद रहीं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राकेश मैठाणी, बजरंग दल जिला संयोजक रविंद्र झिंकवान, जिला मंत्री प्रदीप, जितेंद्र, सौरभ अग्रवाल एवं गिरीश डंगवाल सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान कारागार कर्मचारियों ने विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।