चमोली। जनपद में भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पोखरी विकासखंड में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत के बाद वन विभाग की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सक्रियता बढ़ाने का दावा किया जा रहा है। इसी बीच जोशीमठ विकासखंड के कलगोट गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कलगोट गांव निवासी बीरेंद्र सिंह पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए डंडी का सहारा लिया। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण घायल को सड़क तक पहुंचाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायल बीरेंद्र सिंह ने बताया कि भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
लगातार सामने आ रहे भालू के हमलों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार की ओर से वन विभाग को आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में विभाग को लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने भालू प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एवं गश्त बढ़ाने की मांग की।
भंडारी ने कहा कि आए दिन हो रहे भालू के हमले चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि भालू के हमले में घायल लोगों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
वहीं, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने कहा कि जिले में भालू की चहलकदमी बढ़ रही है। इसको देखते हुए वन विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। भालू की गतिविधियां सामने आने वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








