Home उत्तराखंड काफिला रुकवाकर सीएम धामी ने बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

काफिला रुकवाकर सीएम धामी ने बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

2
0

देहरादून। मियांवाला में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाकर आमजन से मुलाकात की। मार्ग में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। लोगों का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे और बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों के साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई।
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहजता से स्वीकार किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और स्थानीय लोगों की बातें भी सुनीं।
मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचने और आत्मीयता से संवाद करने से मौके पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। काफिला रुकने और मुख्यमंत्री के लोगों के बीच पहुंचने का यह पल स्थानीय लोगों के लिए यादगार बन गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है