गोपेश्वर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर में रैली निकाली और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है और उनकी कार्यप्रणाली से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विपक्षी दलों द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से एक राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा रावत, अरविंद नेगी, मनु नेगी, मुकुल बिष्ट, गोविंद सजवाण, संदीप झिंक्वाण, सतेंद्र सिंह, अनिल कठैत, राकेश बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश नेगी, गब्बर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








