Home सोशल ऑपरेशन प्रहार के तहत चम्पावत जिले की बनबसा पुलिस ने तीन...

ऑपरेशन प्रहार के तहत चम्पावत जिले की बनबसा पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार

1
0

– ऑपरेशन प्रहार के तहत चम्पावत जिले की बनबसा पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार व अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बनबसा पुलिस द्वारा प तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया । जिनसे 24.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई । जिनकी अनुमानित कीमत ₹7.38 लाख रुपये आंकी गयी है साथ ही उक्त व्यक्तियों से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं नकदी भी बरामद की गयी । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि थाना बनबसा पुलिस ने धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK03C-3545 पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 24.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर तानों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं ₹350 नकद भी बरामद किए गए।थाना बनबसा में तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।