Home ब्रेकिंग न्यूज़ नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट द्विवेदी ने जीता रजत पदक, 39वें...

नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट द्विवेदी ने जीता रजत पदक, 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई

0
0

नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट द्विवेदी ने जीता रजत पदक, 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई
अंडर-25 बालक एकल वर्ग में हासिल की उपलब्धि, मार्च 2027 में मेघालय में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में दिखाएंगे दमखम

चमोली । नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ी उत्कृष्ट द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने प्रतियोगिता के अंडर-25 बालक एकल वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस सफलता के साथ ही उत्कृष्ट द्विवेदी ने 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
ओडिशा के बलांगीर में आयोजित नेशनल लॉन बॉल्स चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड में लॉन बॉल्स खेल को नई पहचान मिलने के साथ ही युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
उत्कृष्ट द्विवेदी की इस सफलता के पीछे लॉन बॉल्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसोसिएशन के सचिव पवनप्रीत सिंह, अध्यक्ष धीरेंद्र पवार, मुख्य कोच जीडी मल्होत्रा और कोच किशन डोभाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट ने यह उपलब्धि हासिल की।
अब उत्कृष्ट द्विवेदी मार्च 2027 में मेघालय में आयोजित होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने और राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई करने के बाद उनसे आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।