Home उत्तराखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आयुष फर्स्वाण ने जीता स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आयुष फर्स्वाण ने जीता स्वर्ण पदक

5
0

गोपेश्वर। ऊधम सिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में चमोली के होनहार खिलाड़ी आयुष फर्स्वाण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोपेश्वर के छात्र आयुष ने 3000 मीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
आयुष की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है। विद्यालय के संस्थापक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने आयुष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आयुष राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।