देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विकास, पहचान और गौरव को बढ़ाने में विशेष योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों का चयन किया गया है। राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता के क्षेत्र में मनमोहन भारद्वाज तथा फिल्म जगत में हिमानी शिवपुरी को सम्मानित किया जाएगा।इसी तरह लोक जागर गायन के लिए हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई को सम्मान मिलेगा। लोक गायिका रेशमा शाह को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में इन सभी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं के कार्यों और उपलब्धियों को सम्मान देने की महत्वपूर्ण पहल है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








