लामबगड़ के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, आठ लोग घायल
चार घायलों को जोशीमठ किया रेफर, चार का जेपी अस्पताल में चल रहा उपचार
चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना में एक पिकअप वाहन में छह लोग सवार थे, जबकि राजस्थान नंबर की कार में दो लोग सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल आठ लोगों में से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जोशीमठ रेफर किया गया है, जबकि चार घायलों का जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








