मौसम विभाग का बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित होता नजर आ रहा है। जनपद चमोली के बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और नीति घाटी में मौसम ने करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम में सुबह से हो रही हल्की बारिश के बाद अब बर्फ के फाहे गिरने लगे हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
वीओ : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने में अब मात्र एक दिन शेष रह गया है। इसके बावजूद भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड और बदलते मौसम के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। सुबह से ही बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है।
वहीं, मौसम में आए बदलाव और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम करने की अपील की जा रही है। बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम का नजारा जहां मनमोहक हो गया है, वहीं कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








