उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों समेत प्रमुख मार्गों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को चिह्नित कर अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को सड़क के संवेदनशील हिस्सों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने को कहा।
अधिकारियों के अनुसार जिले में लोनिवि के 131 किलोमीटर, बीआरओ के 14 किलोमीटर और एनएच के 31 किलोमीटर मार्गों के संवेदनशील स्थलों को चिह्नित किया गया है। बैठक में ब्लैक स्पॉट के सुधार, सड़क सुरक्षा ऑडिट और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
डीएम ने दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि घायलों को बिना किसी वित्तीय अथवा प्रशासनिक बाधा के कैशलेस चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के मानकों का गंभीरता से पालन करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








