Home राजनीति आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में हुए शामिल

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भाजपा में हुए शामिल

17
0

देहरादूनः आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने भाजपा का दामन थामने से बदरीनाथ विधान सभा में आमआदमी पार्टी को एक बडा झटका लगा है।
कुछ महीने भापजा चमोली के पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कपरवाण ने आम आदमी पार्टी का दामन थामते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों के साथ गांव गांव जाकर मुहिम शुरू कर दी थी और बदरीनाथ विधान सभा से 2022 के लिए आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी के रूप में दावेदारी भी पेश की थी, और भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय स्तर पर अच्छी पैठ होने के चलते विनोद कपरवाण के आने से आम आदमी पार्टी में एक नई उर्जा भी देखने को मिली थी ओर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद कपरवाण से जुडे होने के चलते आम आदमी का दामन थामा था, अब एक बार फिर से विनोद कपरवाण ने मुख्यमंत्री और बदरीनाथ विधायक महेन्द्र भटट के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा।