Home उत्तराखंड होली खेलने गए 4 युवकों की मौत 10 घायल गांव में पसरा...

होली खेलने गए 4 युवकों की मौत 10 घायल गांव में पसरा मातम

30
0

कर्णप्रयाग: पौड़ी जिले के पठानी क्षेत्र में एक बड़ी वाहन दुर्घटना में
जिले के पुनगांव विशोणा के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए हैं ऐसे में होली के त्यौहार से ठीक पहले इतनी बड़ी दुर्घटना होने से गांव में मातम पसर गया है
बता दें कि वीरवार को चमोली जिले के चांदपुर पट्टी क्षेत्र के पुनगांव विशोणा के कुछ होलियार पैठाणी क्षेत्र में होली खेलने गए थे वापसी में पैठाणी राहु मंदिर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा सूचना पर अन्य लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पबो चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह ने बताया कि होली के ठीक पहले दुर्घटना की सूचना से गांव में मातम छा गया है
दुर्घटना में मृतकों के नाम
1 अमित नेगी पुत्र महेंद्र सिंह
2 रोहित सिंह पुत्र शेर सिंह
3 बलवंत सिंह पुत्र कल्याण सिंह
4 संतोष पुत्र आनंद सिंह
दुर्घटना में घायलों के नाम
1 भूपेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह
2 मोहित सिंह पुत्र पुष्कर सिंह
3 शीशपाल सिंह पुत्र लाल सिंह
4 नरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह
5 भागवत सिंह पुत्र नारायण सिंह
6 पवन सिंह पुत्र हुकम सिंह
7 दीपक पुत्र कुशाल सिंह
8 विक्रम सिंह पुत्र कुंदन सिंह
9 लक्ष्मण सिंह पुत्र नंदन सिंह
10 महेंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह
सभी युवक पुनगांव विशोणा के हैं