Home उत्तराखंड टीएचडीसी टनल हादसा: 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

टीएचडीसी टनल हादसा: 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

2
0

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और स्वयं रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
टनल में फंसे लोगों में से अब तक 16 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, टनल में अभी भी मौजूद शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
बचाव कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना समेत विभिन्न विभागों की टीमें जुटी हुई हैं। टीमें टनल के भीतर मलबा और पानी हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन और उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी ली तथा बचाव कार्यों को पूरी तत्परता, सावधानी और आपसी समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।
शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है।