Home उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे मां अनुसूया मंदिर जगत कल्याण मनोकामना...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे मां अनुसूया मंदिर जगत कल्याण मनोकामना की

96
0

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पुत्र दायिनी मां अनुसूया मंदिर पहुंचे। जनपद चमोली के द्वार मंडल घाटी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ढोल नगाड़ों से पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया तत्पश्चात सिरोली गांव में भी ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत पैदल चलकर माता अनसूया के मंदिर पहुंचे जाते जाते भारी बारिश भी आती रही परंतु उन्होंने पक्का इरादा बना कर माता माता रानी के चरणों में शीश नमन किया विशेष पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारणों से माता अनुसूया की पूजा की । तत्पश्चात उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में दी गई धनराशि से यात्रियों के लिए बनाया गया प्रार्थना हॉल का भी अवलोकन किया। पूरे मंदिर प्रांगण एवं सुंदर पर्वत वादियां बुग्याल झील झरने और सुंदर पहाड़ियों को देखकर उन्होंने कहा कि यह स्थान देवस्थान है और यहां तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए अपार संभावनाएं हैं उन्होंने देखा कि मध्य प्रदेश महाराष्ट्र एवं गुजरात से आए अनेकों तीर्थ यात्रियों से पूछ कर उन्होंने कहा कि यहां आपको कैसा लगा सब ने कहा बहुत अच्छा लगा यह स्वर्ग के समान स्थान है स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मंदिर प्रांगण तक सड़क यातायात मार्ग की मांग की उन्होंने कहा कि जब आप मुख्यमंत्री थे आपने यहां के लिए 5 किलोमीटर संपर्क मार्ग की घोषणा की थी परंतु आज दिन तक भी यह धरातल पर नहीं उतर पाई इस पर उन्होंने कहा कि मैं पूरा प्रयास करूंगा किस स्तर पर मार्ग निर्माण का कार्य रुका हुआ है उसे पूर्ण करते हुए शीघ्र अति शीघ्र मार्ग निर्माण के लिए प्रयास करूंगा वही उन्होंने कहा कि यहां पर तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं इस पर भी हम सबको जोड़ देने की आवश्यकता है जिससे बेरोजगारी और यहां की आर्थिकी को मजबूती मिल सके इनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिरोली गांव देवल धार ग्वार सागर आदि स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत पूर्व राज्य मंत्री महाधिवक्ता एडवोकेट पृथ्वीराज चौहान राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल नगर मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कनवासी मंडल महामंत्री भास्कर सेमवाल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट डीसीबी चेयरमैन गजेंद्र सिंह रावत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी पूर्व राज्य मंत्री महिला आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान भागीरथी कुंजवाल कला पाठक जिला महामंत्री नवल भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी डॉ प्रदीप सेमवाल हर्षवर्धन मैठाणी, हर्ष पति चमोली, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित मंडी एडवोकेट डीपी पुरोहित आदि उपस्थित रहे