Home उत्तराखंड डीएम के समर्थन में कलक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन , डीएम...

डीएम के समर्थन में कलक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन , डीएम की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

19
0

गोपेश्वर के हल्दापानी क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के साथ स्थानीय लोगों की हुई वार्ता के कुछ अंश काटकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कर डीएम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। इसको लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए आज सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी यूनियन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जानबूझ कर प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है और वह अपने आपको भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसको लेकर कर्मचारी यूनियन ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा को अपना ज्ञापन सौंपा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जल्द ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी यूनियन ने कहा इस प्रकरण पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य कर्मचारी संघो के सहयोग से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल बिष्ट उपाध्यक्ष योगेश कुमार महामंत्री राकेश नेगी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के तमाम कर्मचारी मौजूद थे