Home Uncategorized स्वर्णिम विजय दिवस मनाए जाने को लेकर गए थे त्रिशूल पर्वत...

स्वर्णिम विजय दिवस मनाए जाने को लेकर गए थे त्रिशूल पर्वत पर:रियर एडमिरल सूरज

36
0

जोशीमठ: शुक्रवार को त्रिशूल पर्वत पर्वतारोहियों के दल के हिमस्खलन के चपेट में आने का बाद 4 नौ सेना के अधिकारियों के शव बरामद हुए थे और 2 लोगो की खोज जारी है,

घटना के 4 दिन बाद नौसेना के रियर एडमिरल सूरज बेरी मीडिया के सामने रूबरु हुए उन्होंने त्रिशूल पर्वत पर चल रहे ऑपरेशन त्रिशूल के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि स्वर्णिम विजय वर्ष पूरे देश में भारतीय सेना के द्वारा मनाया जा रहा है जिसमें वेस्टर्न नेवल कमांड के 20 जवान त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण करने के लिए 3 सितंबर को मुंबई से रवाना हुए थे।


उन्होंने बताया कि त्रिशूल एक जहाज का नाम है जिसके आधार पर इस मिशन का नाम रखा गया था पर्वतारोही के इस दल को 1,2,3 अक्टूबर को त्रिशूल फतेह करना था लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से त्रिशूल पर्वत के शिखर से हिमस्खलन होने के बाद हमारे 5 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए जिसमें से चार के शव बरामद कर दिए गए हैं और एक जवान और एक शेरपा अभी भी लापता है जिसकी खोजबीन की जा रही है