Home उत्तराखंड स्वच्छता कार्यक्रम के साथ मनायी बापू की जयंती

स्वच्छता कार्यक्रम के साथ मनायी बापू की जयंती

26
0

चमोलीः  जिले के सभी तहसील और नगरपंचायतों मे ंभी राष्टपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। गांधी जी एंव लाल बहादुर शात्री की जीवन संघर्ष और उनके सिद्धान्तों पर विचार विर्मश करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नन्दप्रयाग में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुंवर कंडेरी के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई, इस दौरान महिलाओं ने नन्दप्रयाग के विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्यक्रम अभियान चलाया और महिलाओं ने भी कार्यक्रम भी बढचढकर भाग लिया।

सभी ने महात्मा गांधी के विचारो ंपर चलने का संकल्प लिया। नगर मण्डल अध्यक्ष भाजपा कुंवर कण्डेरी ने बताया कि हमारे देश में महापुरूषांे के जयंती पर इस तरह के कार्यक्रम करने से उनके बारे में जानने की लिए बहुत कुछ मिलता है और देश के लिए साचने और संघर्ष करने वाल महान विभुतियों के विचारों पर चलने से देश हित की विचारधारा मन में उत्पन्न होती हैं। इस मौके पर राजेश्वरीदेवी, विश्वेश्वर प्रसाद, विनाद प्रसाद, राजेन्द्र उनियाल, नरेन्द्र तोपाल, प्रकाश संजवाण, चैहान, प्रदीप, सुषमा पुरोहित, जयंती उनियाल, आरती उनियाल, गुडडी उनियाल, पुष्पा देवी, बेलमती देवी, संगीता, माहेश्वरी, सुधा देवी, उर्मिला देवी, जमुना देवी, उमा देवी, अनीता देवी, सोमवती देवी आदि मौजूद रहे।