Home उत्तराखंड भाजपा गैरसैंण मंडल उपाध्यक्ष का हृदयाघात से हुआ निधन,शोक की लहर।

भाजपा गैरसैंण मंडल उपाध्यक्ष का हृदयाघात से हुआ निधन,शोक की लहर।

8
0

गैरसैंण ब्लॉक के पज्याणा गांव निवासी 51 वर्षीय मेहरबान सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह के निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. नित्य की भांति वह अपना कार्य कर रहे थे इसी दौरान उन्हें तकलीफ महशूस होने लगी व आधे रास्ते से वह घर लौट कर आराम करने लगे तो इसी दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई. वह अपने पीछे पत्नी व दो जवान पुत्र व पुत्र बधू को छोड़ गये हैं. उनकी अंत्येष्टि कल उनके पैतृक घाट पर किया जायेगा।

क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह फनियाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के लिए समर्पित व कर्मठ मेहरबान सिंह रावत की आकस्मिक निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी,भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख शशी सौंरियाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख जानकी रावत,अंजना रावत,रामचन्द्र गौड़,महावीर रावत,संजय रावत,पूर्व जिपंस महेश जुयाल,डा अवतार सिंह नेगी,प्रेम संगेला, पुष्कर कोलखी, मंगल नारायण आदि नेमेहरबान सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।