Home राजनीति भाजपा परिवारवाद की नहीं बल्कि परिवारभाव कार्यकर्ता आधारित पार्टी–रघुबीर बिष्ट

भाजपा परिवारवाद की नहीं बल्कि परिवारभाव कार्यकर्ता आधारित पार्टी–रघुबीर बिष्ट

49
0

चमोली: मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर मंडल के पाडुली बूथ पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बगड़वाल धार नामक तोक में किया गया। इस कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल के माध्यम से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद का रूप दिया गया उसके अंतर्गत जनपद चमोली की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर हिमानी वैष्णव से भी प्रधानमंत्री मोदी ने सीधा संवाद स्थापित किया। बताते चलें कि आजकल भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों का लेखा-जोखा महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा योजनाओं का बखान विभिन्न अभियानों के माध्यम से किया जा रहा है पूर्व में प्रबुद्ध सम्मेलन, मन की बात, जनसंपर्क अभियान, टिफिन बैठकैं, विकास तीर्थ प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं जन सभाओं के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं का कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर खूब बखान किया जा रहा है


माना यह जा रहा है कि यह कार्यक्रम विगत 1 माह से सघन रूप में चलाया जा रहा है और इसका सीधा-सीधा अर्थ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं तैयार किया जा रहा है ताकि समय पर सभी प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन सही तरीके से हो जाए वही कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार भी किया जा रहा है। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत आज गोपेश्वर नगर के सभी बूथों पर यह कार्यक्रम संपन्न किया गया वही बृहद रूप में पाडुली बूथ पर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर भूत की कार्यकारिणी एवं बूथ पर रहने वाले सभी लाभार्थियों को भी प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल माध्यम से वक्तव्य सुनने के लिए बुलाया गया था। पार्टी रीत नीत के अनुसार पार्टी के बूथ अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के पश्चात वंदे मातरम का गायन किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संवाद को टेलीविजन के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने सुना। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के विचारधारा को अपना मूल मंत्र समझकर कार्यकर्ता आधारित पार्टी है वहीं दूसरी ओर पूरे देश में अन्य राजनीतिक दल किसी एक परिवार की परिधि में रहकर अपने परिवार के लोगों को आगे बढ़ाते हुए जातिवाद क्षेत्रवाद को बढ़ावा देते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद से हटकर परिवार भाव की पार्टी है। आज संपूर्ण देश का तात्कालिक राजनीतिक परिदृश्य को देखकर यह लगता है कि अन्य राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए विपरीत विचारधारा के होने के बावजूद भी मजबूरी बस साथ खड़े होने को विवश हैं इससे यह लगता है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने जनकल्याणकारी नीतियों को योजनाओं में परिणित कर जनता के दिलों में रस और बस गई है जिससे संपूर्ण देश के विपक्षी दल घबराकर अपने अस्तित्व की तलाश में एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं परंतु भारतवर्ष की जनता सब जानती है और सब समझती है

इसका जवाब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता मुखर कर देगी और संपूर्ण विपक्ष अस्तित्व विहीन हो जाएगा। वही नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की अध्यक्षा पुष्पा पासवान ने कहा कि मेरे द्वारा अल्पकालीन समय में प्रदेश एवं राष्ट्र की सरकार से सहयोग लेकर गोपेश्वर के अस्तित्व को भूस्खलन से बचाने के लिए 33 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई वही गोपेश्वर शहर को पार्किंग की सुविधा देने के लिए अनेकों स्थानों पर सर्वे कर डीपीआर बनाकर सरकार को भेजा जा चुका है और जल्दी ही गोपेश्वर शहर में अनेकों स्थानों पर पार्किंग की सुविधाएं जनता को उपलब्ध हो जाएंगी नगर पालिका परिषद गोपेश्वर द्वारा गरीब कल्याण के अनेकों योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं और मैं स्वयं प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर जनता की समस्याओं को सुनती हूं और उनके निदान करने का प्रयास करती हूं उन्होंने कहा कि यह सब संभव इसलिए हो पा रहा है की प्रदेश एवं देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पूर्ववर्ती सरकारों ने गोपेश्वर नगर पालिका परिषद के विकास के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाऐ जिसका नतीजा है कि आज हमारे पास पार्किंग एवं जल निकास की समस्याएं बनी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश सिंह बिष्ट ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्प लेकर पार्टी का साथ देना चाहिए और साथ ही गांव के अन्य नौजवानों एवं मातृशक्ति को भी अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने का प्रयास करना चाहिए हमारा अथक प्रयास है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प हम सबको लेना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुवीर सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह राणा जिला महामंत्री कुलदीप सिंह वर्मा जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत महिला मोर्चा कि मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बिष्ट शांति राणा प्रियंका बिष्ट प्रकाश सिंह बिष्ट दीपक सिंह बिष्ट राकेश सिंह बिष्ट पूर्व वन क्षेत्राधिकारी रघुनाथ सिंह नेगी पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह रावत पूर्व वन पंचायत सरपंच त्रिलोक सिंह पूर्व कैप्टन दर्शन सिंह बिष्ट राजीव कुमार युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक भट्ट उपाध्यक्ष संजय कुमार अमित मेंडी संजय रावत प्रकाश रावत अंकित पूर्व नगरपालिका पार्षद सतेश्वरी टम्टा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हीरा सिंह बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष मोहन नेगी एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री उमेश भट्ट ने किया