Home उत्तराखंड जाखणी कांडा मोटर मार्ग का भूमि पूजन, कार्यक्रम में नहीं पहुंची...

जाखणी कांडा मोटर मार्ग का भूमि पूजन, कार्यक्रम में नहीं पहुंची थराली विधायक

35
0

जाखणी कांडा मोटर मार्ग का हुआ भूमि पूजन
नन्दप्रयाग घाट सडक डेढ लाइन चैडीकरण की मांग पर बैठे आदंोलन कारियों ने विधायक के कार्यक्रम में पहुंचने पर विरोध की दी थी चेतावनी
सुबह से सेरा में भारी पुलिस था तैनात
कार्यक्रम मंें नहीं पहुंची विधायक
प्रमुख घाट भारती देवी रही मुख्य अतिथि
नंन्दा नगर की प्रमुख भारती देवी फर्स्वाण के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित सदस्य भेटी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि के रूप में मनोज कठैत जी सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद पुरोहित जी,ज्येष्ठ उप प्रमुख अब्बल सिंह कठैत भाजपा के मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी कर्नल हरेन्द्र रावत मंडल महामंत्री महावीर नेगी एवं राकेश गौड़ सांसद प्रतिनिधि श्रीमान हीरा बिष्ट किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हयात सिंह फर्स्वाण महिला मोर्चा की अध्यक्ष देवेश्वरी गोड युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलवर सिंह रावत जी श्याम सिंह रावत अब्बल सिंह नेगी मंडल उपाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी किसान मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी देव सिंह नेगी जी युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री व ग्राम प्रधान सुंग भागवत सिंह ग्राम प्रधान रामनी व भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता सूरज सिंह पंवार तमाम क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

जाखणी कांडी सडक उदघाटन करते हुए प्रमुख भारती देवी ने बताया कि इससे तीन गांवों की जनता को लाभ मिलेगा।
हालांकि सुबह से विधायक के कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन आंदोलकन कारियों द्वारा नाराजगी जताते हुए बताया गया कि अगर विधायक विकास खंड के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेती है उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा इसी क्रम में वृहस्पति वार को जाखणी कांडा मोटर मार्ग उदघाटन में देखने को मिला, आंदोलनकारियों ने चेतवनी दी थी जिसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते सेरा में भारी पुलिस बल तैनात कर लिया गया था लेकिन कार्यक्रम में विधायक नहीं पहुंची और सडक का उदघाटन प्रमुख भारती देवी और जिला पंचायत सदस्य मनोज कठैत द्वारा किया गया।