Home राजनीति भाजपा कार्यकर्ता हर घर मैं तिरंगा लगाने का संकल्प लें: आशा

भाजपा कार्यकर्ता हर घर मैं तिरंगा लगाने का संकल्प लें: आशा

46
0

भारतीय जनता पार्टी के मंडल मुख्यालय पोखरी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पोखरी ग्रामीण मंडल एवं नगर मंडल पोखरी की संयुक्त बैठक आहूत की गई जिसमें प्रत्येक बूथ के संयोजक एवं शक्ति केंद्रों के संयोजकों ने बैठक में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं को हर घर मैं तिरंगा फहराना होगा। और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है यहां राष्ट्र को सर्वोपरि माना जाता है यहां व्यक्ति गौण हो जाता है उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जिस प्रकार से देश और दुनिया में भारत देश का नाम ऊंचा हुआ है वही संपूर्ण देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को बल मिला है उन्होंने कहा कि देश के आजादी की 75 वर्ष में सारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हम इस अमृत महोत्सव के गवाह है उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर शक्ति केंद्र स्तर पर एवं बूथ स्तर पर तिरंगा समिति का गठन करना होगा और प्रत्येक गांव में बूथ समितियों को सक्रिय कर समाज में अनेकों सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक घर में सही तरीके से तिरंगा झंडा लगे और तिरंगा झंडा को लगाते समय कार्यकर्ता इस बात का ध्यान दें कि तिरंगा झंडा सीधे खड़े डंडे पर लगाना है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को प्रत्येक गांव में घर-घर तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन सिक्के के दो पहलू हैं संगठन के बिना सत्ता नहीं होती और सत्ता के बिना संगठन नहीं होता है इसलिए हम सबको सरकार और संगठन के साथ तालमेल बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा उन्होंने कहां की विगत चुनाव में देखा गया कि मातृशक्ति का मत प्रतिशत अधिक होता है इसलिए हम सबको हर स्थान पर मातृशक्ति का सम्मान करना भी नहीं भूलना चाहिए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं के बीच रखें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने कहा कि मंडलों में एवं शक्ति केंद्रों में हर घर तिरंगा के लिए टीमों का गठन किया गया है इतना ही नहीं दसौली मंडल के 30 बूथ एवं नगर मंडल गोपेश्वर के बूथों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और कार्यकर्ता फिजिकली एवं वर्चुवली माध्यम से तिरंगा लगाने के लिए जानकारियां ले रहे हैं बैठक में इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट पूर्व विधायक केदारनाथ एवं हर घर झंडा अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्रीमती आशा नौटियाल नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत जिला महामंत्री एवं हर घर तिरंगा के जिला संयोजक समीर मिश्रा विधानसभा संयोजक दिगपाल सिंह नेगी मंडल संयोजक डॉक्टर माधव सिंह रावत मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंह भंडारी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष वीर सिंह कंडारी श्रीमती वत्सला सती आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित सती व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन सिंह बुटोला माधव सिंह राणा मंडल सोशल मीडिया प्रमुख भरत सिंह चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और हर घर तिरंगा सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री भरत सिंह नेगी ने किया।