Home उत्तराखंड भूस्खलन से चार परिवार बेघर, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत सामग्री

भूस्खलन से चार परिवार बेघर, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत सामग्री

7
0

चमोली। विकासखंड के सीमेंट गांव में 4 अक्टूबर को हुए भूस्खलन से कई परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। भूस्खलन के कारण चार परिवारों के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ये परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं, गांव के समीप हुए भूस्खलन से कई अन्य परिवारों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से टेंट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, जनप्रतिनिधि भी प्रभावितों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं और हरसंभव मदद कर रहे हैं।
इसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा चमोली की टीम राहत सामग्री लेकर सीमेंट गांव पहुंची। टीम ने आपदा प्रभावित परिवारों को तिरपाल, किचन सेट और कंबल वितरित किए, ताकि प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके।
राहत सामग्री प्राप्त करने वालों में मुन्नालाल, कमला देवी, रीना देवी और विमला देवी शामिल रहे। भूस्खलन में मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद इन परिवारों के सामने रहने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
इस दौरान ओम प्रकाश भट्ट, सचिव सुरेंद्र रावत, प्रदीप रावत, देव सिंह, शंकर बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।