Home उत्तराखंड सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, भारत की स्मार्ट बॉर्डर व्यवस्था होगी...

सीमा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, भारत की स्मार्ट बॉर्डर व्यवस्था होगी दुनिया की सबसे आधुनिक : अमित शाह

5
0

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आयोजित सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन देश की समग्र सीमा सुरक्षा व्यवस्था को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में तटीय सीमा सुरक्षा को भी इसी समग्र दृष्टिकोण के साथ और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
अमित शाह ने कहा कि स्मार्ट बॉर्डर की अवधारणा पर आधारित भारत की सीमा सुरक्षा व्यवस्था आने वाले समय में विश्व की सबसे आधुनिक और तकनीक-सक्षम प्रणालियों में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आतंकवाद और उग्रवाद पर प्रभावी नियंत्रण हासिल किया गया है, जो केंद्र और राज्यों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सीमा क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास में 400 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वैज्ञानिक और आधुनिक दृष्टिकोण अपनाया है। साथ ही, वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के तहत देश के अंतिम गांव को “देश का प्रथम गांव” बनाने के संकल्प के साथ सीमांत क्षेत्रों में पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने और सभी सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।