गौपेश्वर/चमोली। जनपद चमोली के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गौणा, दशोली के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। बागेश्वर में आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव की राज्य स्तरीय जूनियर वर्ग क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर है।
प्रतियोगिता में जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व राजकीय इंटर कॉलेज गौणा के छात्र सागर सिंह, प्रशांत सिंह और छात्रा रिया ने किया। चार चरणों तक चले रोमांचक मुकाबले में चमोली की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम के मार्गदर्शक शिक्षक डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट की बेहतर रणनीति, कड़ी मेहनत और धैर्यपूर्ण मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की लगन और मेहनत से विद्यालय को राज्य स्तर पर गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के साथ पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत और एसएमसी अध्यक्ष चतुर सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता टीम को बधाई दी। वहीं, जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत ने भी टीम की सफलता पर खुशी जताते हुए तीनों विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षक को शुभकामनाएं दीं।
राज्य स्तर पर मिली इस सफलता ने राजकीय इंटर कॉलेज गौणा की शैक्षणिक प्रतिभा और विद्यार्थियों की मेहनत को नई पहचान दिलाई है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








