Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश,...

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

0
0

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के लिए नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सके।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और फकीर राम टम्टा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।