Home Uncategorized समग्र विकास करेंगे युवा मुख्यमंत्री धामी: बिष्ट

समग्र विकास करेंगे युवा मुख्यमंत्री धामी: बिष्ट

26
0

उत्तराखंड विधानमंडल दल के सदस्यों द्वारा नेता सदन सुनने के पश्चात प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया इसके पश्चात पूरे उत्तराखंड में कार्यकर्ताओं के अंदर अपार उत्साह देखने को मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर आतिशबाजी एवं रंग गुलाल लगाकर उत्सव समारोह मना रहे हैं इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर भगवान गोपीनाथ की पूजा अर्चना कर 5 वर्ष निर्विघ्नता से उत्तराखंड के विकास के कार्य हो ऐसी मनौती मांगी। तत्पश्चात ढोल नगाड़ों के साथ सभी कार्यकर्ता पूरे गोपेश्वर बाजार में पुष्कर सिंह धामी की जय जयकार करते हुए बस स्टैंड गोपेश्वर पहुंचे वहां पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर रंग गुलाल लगाकर एवं मिष्ठान वितरण कर उत्सव समारोह मनाया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 मैं भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय दिलाकर जिस प्रकार से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आस्था जताकर भारतीय जनता पार्टी को वोट दें इसके लिए सभी व्यापारी बंधुओं का कर्मचारी बंधुओं का भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंधुओं का एवं जनता का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हम सब के सहयोग से उत्तराखंड का समग्र विकास करेंगे इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट नगर मंडल गोपेश्वर अध्यक्ष विनोद कनवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सेमवाल प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदी राणा महिला मोर्चा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा कला पाठक पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मंगाई युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट अमित मिश्रा विपिन कंडारी राकेश सिंह फरस्वाण महेंद्र सिंह बिष्ट राहुल सिंह फरस्वाण युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगत सिंह फर्सवान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट मीना गोस्वामी झूला देवी वीमा देवी दीपा बिष्ट पूर्व सैनिक हरि सिंह भरतवाण वीरेंद्र सिंह कैप्टन दर्शन सिंह श्रीमती गीता देवी श्रीमती कमला नेगी श्रीमती पूनम श्रीमती सुषमा श्रीमती उर्मिला नेगी मंजू ज्योति सुनीता पवार राकेश दिलबर सिंह हर्षवर्धन मैठाणी बल्लभ प्रसाद थपलियाल सुरेश सैलानी भास्कर सेमवाल उपेंद्र भंडारी अमित मेडी संजय कुमार महेंद्र सिंह बिष्ट महेंद्र सिंह नेगी रणजीत सिंह नेगी डॉक्टर एचपी मंगाईआदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे