गोपेश्वर। भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित रूप से अराजक तत्व कहे जाने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी चमोली ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड तिराहे पर भाजपा सरकार और नैनीताल एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रोककर परेशान किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का कथित हनन बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा विपक्षी दल के कार्यक्रमों और रैलियों को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत, मन्नू नेगी, गोविंद सजवाण, संदीप झींकवान, विपिन फरसवान, आनंद पंवार, मदन लोहानी, अंजू, शैलेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, मुकुल सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








