Home उत्तराखंड नेगी दा के गीतों को सुनने उमडी भीड..

नेगी दा के गीतों को सुनने उमडी भीड..

11
0

लोकनायक!– नेगी दा के गीतों की गीतांजलि से सराबोर बंड मेला..
बंड विकास मेले के पांचवे दिन गढरत्न नरेन्द्र सिंह नेगी के गीतों की शानदार प्रस्तुति नें बंड मेले में आये लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति नें हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जौ जस देव, मेरा गढ देश.. से कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद फूल, फूल बोलु बुरांस बोलु बोल त्वे ते क्या जी बोलु.., भलु लगदू भनुलि तेरू मठू मठू हिटण.., हिमंवत देश होला त्रिजुगीनारायण., मेरी बांद बिजोरा.., मेला खोल्यों मां, थौला रौल्यूं मा, सजी धजी जाणी होली…, सल्याणी स्याली सर.., जैसे गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं लोकगायक अनिल बिष्ट नें हुंगरा लगौंदी भग्यानि नाक की नथुली.., की प्रस्तुति दी। नेगी दा के साथ गायिका ऊषा नेगी, प्रतीक्षा बमराडा, शिवानी नेगी, रोशनी नेगी नें सरग तारा जुन्याली रात… सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी और सहयोग किया।
नेगी दा नें उठा जागा उत्तराखंडियों.. गीत के जरिए लोगो को अपने हक के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन गणेश खुगशाल गणी नें किया।

बंड मेले में नेगी दा को सुनने लोगो की भारी भीड उमड पडी, जिस कारण पूरा सेमलडाला मैदान भीड से भरा था। पीपलकोटी से गडी धार तक सडक के दोनो ओर तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी थी।