Home ब्यक्ति विशेष वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राजकपूर का निधन पर मुख्य मंत्री ने जताया दुख

वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राजकपूर का निधन पर मुख्य मंत्री ने जताया दुख

45
0

चमोली । बहदराबाद हरिद्वार से प्रकाशित द हॉक अंग्रेजी व हिंदी समाचार पत्र हॉक के स्वामी, सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि कपूर की पहले से ही सांस लेने में परेशानी होती थी, गत रात्रि उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी बेटे व बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन पर सभी पत्रकारों ने गहरा दुःख जताया।
विभिन्न पत्रकार संगठनों ने कहा इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार के साथ सहभागी है, और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट प्रमोद सेमवाल सुरेन्द्र रावत देवेन्द्र रावत कृष्ण कुमार सेमवाल आदि थे

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री पुष्कर राज कपूर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।