Home उत्तराखंड जल संरक्षण एवम संचय की दिशा में तेजी से करें कार्य: धामी

जल संरक्षण एवम संचय की दिशा में तेजी से करें कार्य: धामी

6
0

सचिवालय में जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान, 2024 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जल संरक्षण एवं जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में 10 से 16 जून तक जल उत्सव सप्ताह मनाने के निर्देश दिए।

जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करने वालों के साथ ही जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए और साथ ही वर्षा जल संचय की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में इसके नियंत्रण के लिए नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। आगामी हरेला पर्व से संपूर्ण प्रदेश में एक माह तक वृहद वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।