महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर जोर, ज्योतिर्मठ एवं दशोली की आजीविका सहकारिताओं की वार्षिक बैठक संपन्न
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ केंद्रीय आजीविका विकास परियोजना दशोली एवं वाइब्रेंट विलेज कल्पगंगा कृषक उत्पादक स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज्योतिर्मठ और दशोली क्षेत्र की महिलाओं से संवाद कर आजीविका से जुड़ी गतिविधियों, सहकारिताओं के माध्यम से मिल रहे लाभों तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर चर्चा की गई।
बैठक में हिमोत्थान, टाटा ट्रस्ट और एचडीएफसी बैंक द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत जुड़ी मातृशक्ति से बातचीत की गई। इस दौरान महिलाओं से जानने का प्रयास किया गया कि विभिन्न कार्यक्रमों एवं सहकारिताओं के माध्यम से उन्हें किस प्रकार के लाभ मिल रहे हैं और उनकी आजीविका को मजबूत बनाने के लिए किन सहयोगों की आवश्यकता है।
बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने की बात कही गई। साथ ही महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर कल्पगंगा सहकारिता की अध्यक्ष श्रीमती आशा कनियाल, फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री धन सिंह बिष्ट, जिला कांग्रेस महामंत्री श्री विक्रम सिंह, प्रदीप भंडारी सहित संबंधित कार्यक्रमों के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य महिलाओं के अनुभवों और आवश्यकताओं को समझते हुए सहकारिताओं के माध्यम से उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने तथा आत्मनिर्भरता के प्रयासों को आगे बढ़ाना रहा।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








