Home उत्तराखंड महाविद्यालय पोखरी के अंग्रेजी विभाग ने आयोजित किया एक दिवसीय राष्ट्रीय बेवीनार

महाविद्यालय पोखरी के अंग्रेजी विभाग ने आयोजित किया एक दिवसीय राष्ट्रीय बेवीनार

52
0
  • देश के विभिन्न राज्यों के प्रध्यापकों ने शेक्सपीयर के नाटकों की विविधता पर की चर्चा

पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के अग्रेजी विभाग की ओर से वीरवार को शेक्सपियर के नाटकों में विविधता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय बेवीनार का आयोजन किया गया। बेवीनार में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित देश की विभिन्न राज्यों के प्राध्यापकों व शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
बेवीनार में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा विमलेश कुमार सिंह ने कहा कि शेक्सपियर के नाटकों चरित्रों साथ सभी प्रकार की विविधता देखने को मिलती है। शेक्सपियर केवल इंग्लैण्ड के ही नहीं बल्कि विश्व स्तर के साहित्य के शाश्वत नाटककार है। कहा कि उनके लेखन से प्रभावित होकर जौनसन गेटे, ड्राइडन, कार्लाइल, एलियट जैसे समालोचक ने भी शेक्सपियर के नाटकों की प्रशंसा की है। मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर विकाश शर्मा ने कहा कि शेक्सपियर के नाटक व सानिट न केवल अपने साहित्यक सौन्दर्य के लिये विख्यात है। बल्कि वे समय-समय पर भटके हुये मानव को सामान्य व्यावहारिक बुद्धि का ज्ञान कराते हैं। सहायक प्राध्यापक डा किरन वाली राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा चम्पावत ने कहा कि शेक्सपियर के नाटक हमेशा से ही बालीवुड के फिल्मकारों के लिये आकर्षण का केंद्र रहे हैं। बहुत सारी फिल्मे जैसे ओंकारा, मकबूल, एक दूजे के लिये, रोमियो एण्ड जुलिएट शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित है। बेविनार का संचालन विभागाध्यक्ष डा वर्षा सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा एसके शर्मा, डा नन्दकिशोर चमोला, डा अभय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।