उत्तरकाशी। टौंस वन प्रभाग के ठड़ूग बीट में तैनात फारेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत की जंगल की आग बुझाने के दौरान पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ उनके पैतृक गांव मंजियाली में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) डीपी बलूनी ने बताया कि बुधवार शाम ठड़ूग बीट के जंगलों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फारेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के अभियान में जुट गए। काफी प्रयासों के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। इसके बाद अन्य कर्मचारी अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन सोहन सिंह देर रात तक घर नहीं पहुंचे।
परिजनों द्वारा संपर्क न होने पर चिंता बढ़ी और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव जंगल क्षेत्र में बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बुझाने के दौरान वह पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में शोक की लहर फैल गई। विभागीय अधिकारियों ने इसे वन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत कर्मी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, गांव मंजियाली में भी शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








