देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) तथा पद्मश्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दोनों दिवंगत हस्तियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और कार्यों को प्रदेश सदैव स्मरण रखेगा।
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री जसपाल राणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से देश तथा उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मंत्रिमंडल ने दोनों दिवंगत महानुभावों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.








