Home राजनीति महिला सशक्तिकरण पर सरकार गम्भीर: आशा नौटियाल

महिला सशक्तिकरण पर सरकार गम्भीर: आशा नौटियाल

13
0

चमोली: महिला मोर्चा की अध्यक्ष आस्था नौटियाल के चमोली जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया चमोली जनपद के नंदप्रयाग मंडल में महिला मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल और करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल रहे कार्यक्रम का आयोजन बजट पर चर्चा पर था इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की हर जनमानस के अनुरूप बजट तैयार किया गया है और जिसका लाभ जन-जन तक पहुंचेगा वहीं महिलाओं को रोजगार परक सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह को मजबूत किया जा रहा है जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा डॉक्टर हिमानी वैष्णव ने कहा कि केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार लगातार देश और प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर हैं गांव गांव में लोग केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं और हर बजट में देश के हर कोने में हर व्यक्ति के लिए प्रावधान रखा गया है वहीं करणप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाएं आज घर-घर में पहुंची हैं यही कारण है कि आज हर गांव हर घर में विकास पहुंच रहा है और लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं इस दौरान नंदप्रयाग मंडल अध्यक्ष यशवंत बिष्ट हरि बुधनी खत्री चंद्रकला तिवारी पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता डिमरी नरेंद्र तोपाल कमला रावत राजेंद्र फर्स्वाण किरत भंडारी कुँवर खंडेरी आदि मौजूद रहे