Home धर्म संस्कृति माॅ नन्दा आज नारांगी और उस्तोली करेंगी रात्रि प्रवास

माॅ नन्दा आज नारांगी और उस्तोली करेंगी रात्रि प्रवास

29
0

लोक जात का दूसरा दिन


लोकजात यात्रा के दूसरे दिन माॅ नन्दा की दशोली की डोली विभिन्न गांवों से होते हुए नारंगी पहुंची वहीं बधाण की डोली उस्तोली गांव पहुुंची। शुक्रवार को कुरूड सिद्धपीठ कुरूड से मां नन्दा की दशेाली और बधाण की डोलियां लोक जाता यात्रा के लिए रवाना हुई थी 12दिनों तक चलने वाली लोक जाता यात्रा का समापन 25सितम्बर को बालपाटा और बदेनी में होगा। कोराना के चलते मां नन्दा की लोकजात यात्रा में भले ही बंदिसें हों लेकिन मां के भक्तों का सैलाब कहीं भी कम नहीं मां के जयकारों के साथ अपने अपने गांवों से माता के भक्त जागरों के साथ विदा कर रहे हैं।