जिला न्यायालय परिसर गोपश्वर में योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास
चमोली:अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जज नरेन्द्र दत्त की अध्यक्षता एवं मास्टर ट्रेनर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली के दिशा निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जिला बार संघ गोपेश्वर के सदस्य गण, जिला न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे। जिला कारागार पुरसाडी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिमरनजीत कौर...
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर दिया जाय विशेष ध्यानः जिलाधिकारी
चमोली:जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष फोकस किया जाए। खून की कमी...
उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
चमोलीः ं अन्तराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आंठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग’ अर्थात योग फॉर हयूमैनिटी के साथ आयुष विभाग की ओर से पीजी कॉलेज गोपेश्वर के जिम्नेजिमय हॉल सहित जीआईसी गैरसैंण, कर्णस्थली कर्णप्रयाग, अलकनंदा व नंदाकिनी संगम नन्दप्रयाग और हिमक्रीडा स्थल औली में विशेष...
हेमकुंड साहिब यात्रा हुई सुचारू, बर्फवारी के चलते रोकी गयी थी यात्रा
हेमकुंड: हेमकुंड साहिब यात्रा हुई सुचारू रविवार ओर सोमवार को बर्फवारी होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गयी थी। पिछले दिनों हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी हुई । यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन की ओर से हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया था। मंगलवार को...
मुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, नगर के विकास के लिए हर संभव मदद का दिया आश्वासन
चमोली:प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गोपेश्वर पहुंचकर चमोली-गोपेश्वर नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को जीत की बधाई देते हुए नगर पालिका के विकास कार्याे को आगे बढाने के लिए शुभाकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के गोपेश्वर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं...
यात्रा मार्ग पर बेहतर सुविधाओं के लिए प्रशासन की टीम ने किया औचक निरीक्षण
चमोली:चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। विभिन्न यात्रा पडाओं में तीर्थयात्रियों को निर्धारित दरों पर स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार के साथ गुणवत्तायुक्त सामान मिले, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसके लिए संबधित विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम...
चमोली पुलिस में तैनात कांस्टेबल आशीष रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि।
चमोली पुलिस ने पुलिस लाइन गोपेश्वर में तैनात कांस्टेबल आशीष रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन गोपेश्वर चमोली में नियुक्त वर्ष 2012 बैच के कांस्टेबल 131 स0पु0 आशीष रावत जिन्हें 08 मई 2022 को स्वास्थ्य खराब होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया था। उक्त कांस्टेबल की 20जून 2022 की प्स सुबह 5:30 बजे आकस्मिक...
एनसीसी कैडेट्स ने लिया रन फ़ॉर योगा कार्यक्रम में भाग
चमोली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर द्वार योग दौड़ (रन फ़ॉर योगा) का आयोजन किया गया। मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ दर्शन नेगी ने बताया किबएनसीसी कैडेट्स की इस दौड़ को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने हरी झंडी देकर रवाना किया। एनसीसी प्रभारी डॉ बीसी शाह ने कहा कि योग दौड़ का उद्देश्य...
रैणी आपदा प्रभावित को मिला अपना घर, ग्राफिक एरा ने की मदद
चमोली जिले की रैणी की आपदा को भुलाया नही जा सकता है जिसमें 2सौ से अधिक लोगों ने जान गंवाई थी आज भी कई लोगों लापता हैै। इस आपदा में कई लोग बेघर हो गये थे। आपदा पीडितों के लिए मदद के हाथ आगे बढाते हुए ग्राफिक एरा गु्रप आफ इंस्टीट्यूशन के चेयर मेन डा कमल घनशाला ने रैणी...
कांग्रेस जिला अद्ययक्ष सहित आधे दर्जन को पुलिस ने लिया हिरासत में
चमोली- नगर पालिका गोपेश्वर अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला कांग्रेस संगठन ने काले झण्डे दिखाते हुए सीएम धामी गो बैक के नारे लगाये। विरोध कर रहे कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं ने अग्नि पथ योजना को वापस लेने की बात कही उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है देश के...













