Home आर्टिकल आप चमोली में हॉली डे डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो चले आईये...

आप चमोली में हॉली डे डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो चले आईये बैरागना गांव

31
0
झील में बच्ची को मछली आखेट सिखाता राजेंद्र।

राजेन्द्र के कैफे में प्रकृति के पास रहने के साथ ही आपको मिलेगा कैम्पिंग, फिसिंग, बोटिंग और स्वीमिंग का आनन्द

गोपेश्वर (मयंक तिवारी)। आप चमोली में हैं और हॉली डे डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं तो चले आईये चमोली-ऊखीमठ सड़क पर स्थित बैरागना गांव में! यहां आपको रेन्बो ट्राउड कैफे में हॉली डे डेस्टिनशन का मिल सकेगा पूरा लुत्फ। यहां आपका परिवार जहां प्रकृति से रुबरु होगा। वहीं यहां आप कैम्पिंग, फिसिंग, बोटिंग और स्वीमिंग का आनन्द ले सकते हैं।
जी हाँ! चमोली जिले के बैरागना गांव निवासी राजेंद्र ने मत्स्य पालन के स्वरोजगार को यहां नई दिशा देने की ओर कदम बढाया है। राजेंद्र ने जहां बैरागना स्थित मत्स्य पालन केंद्र से लीज पर मिली भूमी पर एक कृत्रिम झील बनाई है, जिसमें एक ओर जहां ट्राउड के साथ ही कार्प मछली का उत्पादन कर रहा है। वहीं झील को बोटिंग के लिये भी तैयार किया गया है। जहां आपको फिसिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। घने जंगल के बीच आप जहां अपने परिवार को आपाधापी से दूर एक अलग माहौल दे सकते हैं। वहीं यहां आपके बच्चों को वनस्पतियों के साथ मछलियों, तितलियों और पक्षियों को देखने का अलग अनुभव मिलेगा।

बैरागना में राजेंद्र की ओर मत्स्य पालन केंद्र के साथ तैयार कैफे।

चमोली जिलाधिकारी ने लगाये राजेंद्र के खाबों को परवाज
बैरागना गांव निवासी राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि मत्स्य पालन केंद्र बैरागना में विभाग की ओर से तैयार कैफे को होली-डे-डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करने की योजना जब उन्होंने चमोली की जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया के सामने रखी। तो उन्होंने योजना के लिये सहमति जताते हुए विभाग के माध्यम से कैफे का सुधारीकरण करवाया। जिसके बाद उसे वहीं समीप ही झील निर्माण के लिये भूमि उपलब्ध भी करवाई। जिस पर राजेंद्र ने करीब 4.50 लाख की लागत से 75 मीटर लम्बी और 27 मीटर चौड़ी झील का निर्माण करवाया है। जहां बोटिंग, एंक्लिंग, नाइट कैम्पिंग, फैमिली फन, स्विमिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कैफे में आने वाले लोगों को पहाड़ी भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।