बद्रीनाथ: बद्रीनाथ धाम में मास्टरप्लान के नाम पर सरकार की मनमानी के विरोध में एवं विस्थापन नीति स्पष्ट किये जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 14 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित अशोक_टोडरिया के आगे सरकार को झुकना ही पड़ा। अनशन के चौथे दिन 11 सूत्रीय मांगों पर लिखित सहमति जताते हुए अशोक टोडरिया को अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त किया गया। व्यापार संघ बद्रीनाथ,स्थानीय पण्डे-पुरोहित..सन्त-समाज..हक़ हक़ूक़धारियों तथा कांग्रेस के हमलावर रुख के चलते सरकार को झुकना ही पड़ा…संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री यमुना प्रसाद रैवानी जी.. व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी जी…डिमरी पंचायत के अध्यक्ष सभी ने आंदोलनकारियो ओर व्यपारियो का धन्यवाद किया।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.