Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने पल्ला सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख...

मुख्यमंत्री ने पल्ला सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिये जाने के दिये निर्देश

57
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। अब तक 12 लोगों की जो चुकी है मौत। मृतकों में 10 पुरूष ओर 2 महिलाएं है।सभी स्थानीय होने के कारण छेत्र में मातम पसरा हुवा है। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना , एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल, एसडीआरफ, एनडीआरएफ की टीम मौके पर बने हुए है।