Home उत्तराखंड रामलीला के दूसरे दीन भगवान राम व सीता का हुआ जन्म ,भगवान...

रामलीला के दूसरे दीन भगवान राम व सीता का हुआ जन्म ,भगवान राम ने किया तड़का का वध

11
0

*गोपेश्वर :* संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्वर में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। लीला को शुभारंभ रामलीला के मुख्य राम सेवक हरीश ज्योति ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके में जहां मंचन पर भगवान राम व माता सीता के जन्म की लीला का मंचन किया गया। वहीं राम जन्म पर आयोजित उत्सव में लोक गायक शास्वत पंडित और साक्षी डोभाल ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पांडाल में लोग देर रात तक थिरके। इसके साथ ही लीला में भगवान राम की ओर ताड़का वध की लीला के साथ दूसरे दिन की लीला का मंचन भी किया गया।
इस मौके थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, रामलीला मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, सुशील तिवारी, सतीश पुरोहित, जगदीश पोखरियाल, आयुष चौहान, हेमंत दरमोड़ा, दिनेश पासवान, लक्ष्मी प्रसाद सती, अजय शाह, चंद्रप्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।