Home उत्तराखंड नेल कुडाउ में पशु प्रदर्शनी का आयोजन,

नेल कुडाउ में पशु प्रदर्शनी का आयोजन,

33
0

पशुपालकों को किया प्रोत्साहित उन्नत पशुओं का हुआ चयन
पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशु प्रदर्शनी में पशु पालकों को पशु धन से जुड़ने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिये सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला मुख्यालय के निकट के गांव नैल-कुड़ाव ग में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान 130 पशुपालकों को निशुल्क दवाईयों का‌ वितरण कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।


पशु प्रदर्शनी के बछिया वर्ग में सीमा की बछिया प्रथम, रामेश्वरी देवी द्वितीय व उर्मिला की बछिया तृतीय रही। जर्सी गाय में देवेश्वरी देवी, दर्शन सिंह व महेंद्र, भेंस वर्ग में सतेश्वरी देवी, गीता व मंजू, बद्री गाय में ऊषा देवी, सरोजनी व विमला तथा बैल में लक्ष्मण सिंह, पार्वती देवी और विमला देवी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर पशुपालकों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. शरद सिंह भंडारी ने उन्नत नस्ल के पशुओं के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर ग्राम प्रधान मंजू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना देवी, पूर्व प्रमुख महेशी देवी, डा. शिवा हुसैन, डा. राजेश शर्मा, ओम प्रकाश बडोनी, चंद्र प्रकाश तिवारी, मोहन लाल कोहली, गोविंद सिंह राणा, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, त्रिलोक सिंह, देवेंद्र कंडारी आदि मौजूद थे।