Home उत्तराखंड रेडक्राॅस और व्यापार संघ घाट ने मदद के लिए बढाये हाथ

रेडक्राॅस और व्यापार संघ घाट ने मदद के लिए बढाये हाथ

24
1

घाटः विकासखंड घाट के सुदूरवर्ती गांव के पैरी व वादुक में जिला चमोली रेड क्रॉस व व्यापार संघ घाट के के द्वारा जरूरतमंद व असहाय परिवारों के लिए संयुक्त रुप से मदद सामग्री वितरित की गई। हमेशा की तरह समाज के लिए कुछ करने जब समाज के ही कुछ जागरूक लोग मदद की ठान लेते हैं तो भी असहाय और जरूरत मंदों को वे भी देवदूत से कम नहीं लगते हैं, विकास नगर घाट व्यापार संघ आपदा हो या किसी भी तरह की मुसीबत में हमेशा संकट मोचक बनकर खडा रहता है।

वहीं शनिवार केा व्यापार संघ घाट ने चमोली रेड क्राॅस सोसाइटी के साथ मिलकर विकास खण्ड के दूरस्थ गांव पेरी व वादुक के कुछ जरूरत मंद और असहाय परिवारों को उनकी जरूरत के अुनसार आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। जिस पर परिवारांें रेडक्राॅस सोसाइटी और व्यापार संघ घाट का धन्यवाद किया। ग्रामीणों का कहना है कुछ परिवारों के पास अजिविका के कोई भी संसाधन नहीं हैं और परेशानी के साथ वे अपना जीवन यापन करते हैं। समाज के ऐसे ही देवतुल्य लोग उनकी मदद के लिए आगे आते हैं जिनसे उनकी कुछ हद तक समस्याएं कम होती हैं। और उन्हें इस बात का भी विश्वास रहता है कि अगर कोई बडी समस्या आयेगी तो वे लोग अकेले नहीं उनके साथ समाज के लोग मदद के लिए हमेशा रहेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष घाट चरण सिंह ने बताया कि व्यापार संघ घाट द्वारा राशन व रेडक्रॉस द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुएं राहत में बांटी गई इस मौके पर जिला रेड क्रॉस के सचिव श्री दलबीर सिंह व रेड क्रॉस के वॉलिंटियर श्री हिम्मत सिंह रावत श्री दलबीर सिंह बिष्ट श्री रघुवीर सिंह भंडारी श्री प्रेम सिंह व व्यापार संघ के नगर महामंत्री प्रदीप सिंह नेगी की मौजूदगी में राहत सामग्री वितरित की गई

Comments are closed.