Home उत्तराखंड बाजपुर में मनाया गया रेबीज दिवस, 1दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों पर...

बाजपुर में मनाया गया रेबीज दिवस, 1दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों पर लगाया गया रेबीज का इंजैक्शन

55
0

बाजपुर: बाजपुर के पशु चिकित्सालय में राष्ट्रीय रेबीज दिवस मनाया गया। जहां लिविंग एनिमल्स संस्था के संचालक निखिल राजपूत ने क्षेत्र के आवारा कुत्तों को बाजपुर के पशु चिकित्सालय में चिकित्सक डॉक्टर जीएस खड़ायत से रेबीज का इंजेक्शन लगवाया। इस दौरान चिकित्सालय में करीब 1 दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। इससे पूर्व संस्था के संचालक निखिल राजपूत ने डॉक्टर जीएस खड़ायत को पौधा भेंट किया। वही पशु चिकित्सक ने संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉक्टर जी एस खड़ायत ने कहा कि रेबीज एक ऐसी बीमारी है जिसकी आज तक कोई दवा नहीं बनी है। उन्होंने बताया कि इस पर रोक लगाने के लिए एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाना ही एकमात्र उपाय है। इस दौरान उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से भविष्य में भी ऐसा कार्य करने की अपील की। वहीं संस्था के संचालक निखिल राजपूत ने क्षेत्र के लोगों से अपने पालतू और आवारा जानवरों को पशु चिकित्सालय में लाकर उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने की अपील की है जिससे रेबीज की बीमारी को फैलने से रोका जा सके।