Home राजनीति द्वाराहाट विधायक द्वारा सीएम पर की गई टिपणी मामले में भाजपा ने...

द्वाराहाट विधायक द्वारा सीएम पर की गई टिपणी मामले में भाजपा ने फूंका विधायक का पुतला

8
0

चमोली:भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा गोपेश्वर ईकाई द्वारा द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किये जाने के विरोध में बस स्टैंड गोपेश्वर में कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन किया, युवा मोर्चा महामंत्री दीपक भट्ट ने इस घटना कि निंदा करते हुए कहा कि किसी सामाजिक व सम्मानित पद पर रहते हुए इस तरह कि बातें करना अशोभनीय है, इस से समाज में उस पद को लेकर गलत धारणा उत्पन्न होती है जो स्वस्थ राजनीति के लिए उचित नहीं है। इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा कि गढ़वाल संयोजन चंद्रकला तिवारी, हरिबोधनी खत्री, भाजपा मंण्डल अध्यक्ष महेन्द्र राणा, विक्रम बर्तवाल, संजय कुमार, प्रदीप रावत व तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।