Home उत्तराखंड माध्यमिक विद्यालो के संस्था अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

माध्यमिक विद्यालो के संस्था अध्यक्षों की समीक्षा बैठक

11
0

चमोली:राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के गौरादेवी सभागार में समस्त माध्यमिक विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत संस्थाध्यक्षों से सीधा संवाद किया गया एवं जनपद से अधिक से अधिक छात्रों के मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए सुझाव प्रदान किए गए। औसत से कम उपलब्धि वाले छात्रों के लिए चलाए जाने वाले लर्निंग इनहेंसमेंट प्रोग्राम की भी समीक्षा की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा लर्निंग इनहेंसमेंट प्रोग्राम के लिए विद्यालयों द्वारा बनाई गई समय सारणियों की भी जांच की गई। साथ ही बैठक में यू डाइस पोर्टल, परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स, शाला सिद्धि, समग्र शिक्षा के माध्यम से विद्यालय को प्रेषित धनराशि की प्रगति, विद्यालयों में चल रही विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति व एजुकेश्न पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जनपद की उभरती खेल प्रतिभा आदित्य नेगी, कोच श्री गोपाल सिंह बिष्ट व प्रधानाचार्य  श्री के.एस. बड़वाल को मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा शॉल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आदित्य नेगी द्वारा रांची में आयोजित अन्डर-20 आयु वर्ग की दसवीं ओपन वॉक रेस चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।