Home उत्तराखंड नीति घाटी को जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन से बंद, प्रशासन जुटा मार्ग...

नीति घाटी को जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन से बंद, प्रशासन जुटा मार्ग खोलने में

5
0

चमोली : सीमांत क्षेत्र नीति घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मलारी पापड़ी धार के पास भूस्खलन होने से बंद हो गई है। सड़क बंद होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को दी गई, जिसके बाद संबंधित विभाग और एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मार्ग को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
जोशीमठ से नीति घाटी को जोड़ने वाला यह एकमात्र प्रमुख मार्ग है। ऐसे में सड़क बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सड़क सुचारु नहीं हुई तो दर्जनों गांवों के लोगों के साथ-साथ सेना की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है।
प्रशासन का कहना है कि सड़क से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है और जल्द से जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।