Home उत्तराखंड पर्वतारोही सेना के जवान का मिला कंकाल, सैन्य सम्मान के साथ दी...

पर्वतारोही सेना के जवान का मिला कंकाल, सैन्य सम्मान के साथ दी सलामी

34
0

उत्तरकाशी। बीती गुरुवार को सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गई भारतीय सेना के पर्वतारोहियों ने एक पर्वतारोही के शव के अवशेषों को गंगोत्री लाया था। जिसको पुलिस के सुपुर्द किया गया। उस शव की शिनाख्त आर्मी ऑर्डिनेंस कोर के पर्वतारोही नायक अमरीश त्यागी निवासी मोदीनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने सेना का शव सौंप दिया है और अब पार्थिव शव जवान के घर के लिए रवाना कर दिया गया है। बता दें कि वर्ष 2005 में आर्मी ऑर्डिनेंस कोर का एक दल सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गया। उस समय कुछ पर्वतारोही आरोहण के दौरान दुर्घटना का शिकार होकर लापता हो गए थे।

भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षदीप गहलोत ने बताया कि सतोपंथ चोटी से लाए गए शव की शिनाख्त के लिए 2005 में आर्मी ऑर्डिनेंस कोर के सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गए जवानों से पूछताछ की गई। जिसके बाद शव की शिनाख्त नायक अमरीश त्यागी के रूप में हुआ है। वहीं शहीद जवान के परिजनों ने उत्तरकाशी पुलिस को पत्र लिखकर पार्थिव शरीर को हर्षिल स्थित बिहार रेजिमेंट को सौंपने की बात कही। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम और डीएनए सेंपल लेने के बाद पुलिस की और कॉन्स्टेबल नवीन कवि और उत्तम पुंडीर ने शव को सेना के सुपुर्द किया।
पर्वतारोही शहीद नायक अमरीश त्यागी के पार्थिव शव को तिरंगे के साथ कलक्ट्रेट परिसर में बिहार रेजिमेंट के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। उसके बाद सेना का जवान पार्थिव शव को लेकर शहीद के घर मोदीनगर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि बीती गुरुवार को सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गए सेना के जवान वहां पर शव के अवशेष मिलने के बाद उसे अपने साथ गंगोत्री ले आए थे और उसके पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।